Best Season To Visit Varanasi in Hindi- वाराणसी घूमने का उत्तम मौसम

वाराणसी भारत के सबसे प्राचीन और धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण शहरों में से एक है। यह शहर अपने मंदिरों, घाटों और ऐतिहासिक स्थलों के लिए पूरे देश और विदेश में प्रसिद्ध है।

यहीं कारण है कि वाराणसी में सालभर देशविदेश से श्रद्धालु और पर्यटक आते रहते हैं। वाराणसी के मंदिरों और घाटों का भ्रमण करने का सबसे अच्छा समय सर्दियों का मौसम (अक्टूबर से मार्च) माना जाता है, जब तापमान सुहावना होता है और घूमने का अनुभव आरामदायक रहता है।

इसके अलावा, धार्मिक त्योहारों जैसे महाशिवरात्रि, दीपावली और बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भी मंदिरों का दर्शन करना अत्यंत पवित्र और दर्शनीय अनुभव प्रदान करता है।

वाराणसी घूमने का सही मौसम-Best month to visit Varanasi

वाराणसी घूमने के लिए पर्यटक और श्रद्धालु वर्ष भर कभी भी सकते हैं, लेकिन अगर यात्रा को सुखद और आनंदमय बनाना हो, तो अक्टूबर से मार्च का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है।

इस समय शहर में शरद ऋतु होती है, जो ग्रीष्म ऋतु की तुलना में अधिक सुखद और आरामदायक होती है। गर्मियों में वाराणसी का तापमान काफी अधिक हो जाता है, जिससे लंबी यात्रा और मंदिरों का भ्रमण असुविधाजनक हो सकता है।

विशेष रूप से अक्टूबर, नवंबर, फरवरी और मार्च में तापमान न ज्यादा ठंडा होता है और न ही ज्यादा गर्म, इसलिए यह महीना वाराणसी घूमने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

सर्दियों में वाराणसी का सूर्योदय और सूर्यास्त बेहद मनोहारी होता है। इसी मौसम में आप मंदिर, बाजार और ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण बिना किसी परेशानी के कर सकते हैं।
इसके अलावा, हल्की धूप में नौका विहार और घाटों पर घूमना और भी आनंदमय हो जाता है।

इस कारण सर्दियों का मौसम वाराणसी की यात्रा के लिए सबसे उपयुक्त और सुखद माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »