Kapal Mochan Kund Varanasi:कपाल मोचन तालाब तीर्थ

कपाल मोचन तीर्थ उत्तर प्रदेश के वाराणसी में स्थित है, यह तालाब कज्जाकपुरा से पुराना पुल जाने वाले रास्ते पर है। कपाल मोचन तीर्थ की लीला भी अपरंपार है, जब काल भैरव भगवान ब्रह्मा जी का शीश लेकर युगों युगों तक घूमते रहे, भगवान शिव के आशीर्वाद एवं प्रेरणा से  काशी के उत्तर दिशा मे जाने के बाद उन्हें ब्रम्हा हत्या से मुक्ति मिला, इस दोरान भैरव काशी के उत्तर दिशा मे प्रवेश किए तभी इस दौरान ब्रम्हा जी का शीश भैरव के हाथ से छूट कर जिस स्थान पर गिरा उस स्थान पर एक धारा कुंड कपाल मोचन तीर्थ के नाम से प्रसिद्ध हो गया।  

कपाल मोचन तीर्थ में लोग ब्रम्ह दोष से मुक्ति के लिए स्नान करने आते हैं, इस कपाल भैरव तीर्थ (मंदिर) के तीर्थ कूंड में स्नान करने से महिलाओं को बांझपन से मुक्ति मिलती है, चर्मरोग से भी निजात के लिए लोग इस कुंड का जल इस्तेमाल करते हैं, यहां स्नान करके लाट भैरव दर्शन-पूजन व दान करने से अश्वमेध यज्ञ करने का फल प्राप्त होता है, कपाल मोचन में पिंडदान और श्रद्धा की महिमा भी है, यहां गंगा स्नान, पूजा, जाप, हवन, चन्द्रयान व्रत का भी उल्लेख मिलता है। 

यह कुंड अब बदहाल पड़ा है, पक्की सीढिया, घाटों के अलावा सुरक्षित दीवार वाले इस कुंड का जीर्णोद्धार 18वी शताब्दी में रानी भवानी ने कराया था, फिलहाल कपाल मोचन एवं लाट भैरव कुंड समिति की और से इसकी सफाई कराई जा रही है। 

कपाल मोचन तालाब कुंड कहा स्थित है -

कपाल मोचन तालाब कुंड वाराणसी में स्थित है जो कज्जाकपुरा से पुराना पुल जाने वाले रास्ते पर पड़ता है। 

कपाल मोचन तालाब कुंड कैसे पहुंचे -

वाराणसी बस स्टैंड से इसकी दुरी लगभग 4km है, आप पंडित दीनदयाल रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग से भी जा सकते है या काशी विस्वनाथ मंदिर के पास से भी रास्ता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »