Parana Waterfall in Chandauli- जानिये चंदौली के हेमिया में स्थित पराना जल प्रपात के बारे में

पराना जल प्रपात भारत के सबसे पुराने जल प्रपात में से एक है। इस जल प्रपात के चारो ओर फैली हुई खूबसूरती इसकी सुंदरता ओर अधिक बढ़ा देती है। पराना जल प्रपात में ऊंचाई से गिरता हुआ पानी इस जल प्रपात को एक मनमोहक रूप देता है।

पराना जल प्रपात कहाँ स्थित है-Parana waterfall location

पराना जल प्रपात उत्तरप्रदेश के वाराणसी से करीब 70 किलोमीटर दूर कुंदा हेमाइया क्षेत्र में स्थित है।

पराना जल प्रपात का विवरण-Parana waterfall details

पराना जल प्रपात बेहद खूबसूरत और प्राचीन है। पराना जल प्रपात में ऊंचाई से गिरता हुआ पानी इस जलप्रपात की खूबसूरती को दुगना कर देता है। यही कारण है की यह मनोरम दृश्य देखने के लिए दूर दूर से पर्यटक यहाँ आते है। साथ ही साथ यहाँ जंगल होने के कारण आपको यहाँ विभिन्न प्रकार के पक्षी व् जानवर भी देखने के लिए मिल जायेगे। 

 दूर दराज़ के पर्यटक के अलावा यहाँ स्थानीय लोग भी घूमने के लिए आते है। इस कारण से यहाँ शनिवार ओर रविवार को अधिक भीड़ होती है। 

पराना जल प्रपात घूमने का उत्तम समय-Best time to visit Parana waterfall

पराना जल प्रपात घूमने का उत्तम समय वर्षा ऋतु या उसके बाद का समय है क्योंकि इस समय जल प्रपात में जल स्तर बढ़ जाता है।  जल स्तर बढ़ जाने के कारण  पराना जल प्रपात की खूबसूरती अधिक बढ़ जाती है ओर यह देखने में बेहद खूबसूरत लगता है।

कैसे पहुंचे पराना जल प्रपात-How to reach Parana waterfall

फ्लाइट द्वारा – फ्लाइट द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट उतर कर आसानी से पराना जल प्रपात पंहुचा जा सकता है। वाराणसी एयरपोर्ट से पराना जल प्रपात की दूरी 76 किलोमीटर है। 

ट्रैन द्वारा – ट्रैन द्वारा वाराणसी जंक्शन  रेलवे स्टेशन उतर कर आसानी  से पराना जल प्रपात पंहुचा जा सकता है।  वाराणसी जंक्शन  रेलवे स्टेशन से पराना जल प्रपात की दूरी 52  किलोमीटर है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »