Brahma Ghat Varanasi:इस स्थान पर ब्रह्मा जी ने निवास किया था

ब्रह्मा घाट वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। इस घाट का उल्लेख गिवार्ण पद्मांजरी और मतस्य पुराण में भी मिलता है।

Address: ब्रह्मा घाट, मैदागिन क्रासिंग, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।

ब्रह्मा घाट का इतिहास

ब्रह्मा घाट का इतिहास अत्यंत प्राचीन घाट है। इस घाट को सर्वप्रथम वर्ष 1740 में नारायण दीक्षित ने पक्का (सीमेंटेड) करवाया था। उससे पहले यह घाट कच्चा था।

मतस्य पुराण के अनुसार, शिव जी के आदेश पर ब्रह्मा जी काशी आये थे। ब्रह्मा जी ने काशी में जिस स्थान को अपना निवास स्थान बनाया था। उस स्थान को ही ब्रह्मा घाट के नाम से जाना जाता है। यहाँ प्राचीन काल की ब्रह्मा जी प्रतिमा अभी भी विराजमान है।

ब्रह्मा घाट के निकट मुख्य आकर्षण

ब्रह्मा घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान ब्रह्मा  घाट  के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • ब्रह्मेश्वर मंदिर
  • लक्ष्मी नृसिंह मंदिर
  • बिंदु माधव मंदिर

ब्रह्मा घाट घूमने का उत्तम समय

ब्रह्मा घाट घूमने के लिए कभी भी जा सकते है। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घूमने का आनंद ही अलग होता है।

कैसे पहुंचे ब्रह्मा घाट

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से ब्रह्मा घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से ब्रह्मा घाट की दूरी 4 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »