Chet Singh Ghat Varanasi:राजा चेत सिंह द्वारा द्वारा निर्मित घाट

चेत सिंह घाट, वाराणसी के प्रसिद्ध व् प्राचीन घाटों में से एक है। इस घाट का उपयोग सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और स्नान के लिए किया जाता है।

Address: चेत सिंह घाट, चेत सिंह महल के सामने, शिवाला, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

चेत सिंह घाट इतिहास

चेत सिंह घाट वाराणसी के सभी घाटों में से सर्वाधिक ऐतिहासिक महत्व रखता है। चेत सिंह घाट के सामने राजा चेत सिंह का किला बना हुआ है। इस किले के नाम पर ही घाट का नाम चेत सिंह घाट रखा गया था। 1781 ईस्वी में ब्रिटिश सैनिक व् राजा चेत सिंह के बीच भीषण युद्ध हुआ था। इस युद्ध में राजा चेत सिंह हार गए थे और ब्रिटिश सरकार ने चेत सिंह किले व् घाट को अपने अधिग्रहण में ले लिया था। 

चेत सिंह घाट के निकट मुख्य आकर्षण

चेत सिंह घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान चेत सिंह घाट  के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • चेत सिंह किला
  • निर्वाणी घाट  
  • निरंजनी घाट
  • शिवाला घाट  

चेत सिंह घाट घूमने का उत्तम समय

चेत सिंह घाट घूमने के लिए कभी भी जा सकते है। इसके अतिरिक्त बुढ़वा मंगल और देव दीपावली अवसर पर भी यहाँ जा सकते है। इन अवसर पर यहाँ अलग ही रौनक होती है।

कैसे पहुंचे चेत सिंह घाट

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से चेत सिंह घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से चेत सिंह घाट की दूरी 5.9 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »