Munshi Ghat Varanasi:नौका विहार के लिए सबसे उत्तम घाट

मुंशी घाट वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। यह घाट नौका विहार और घूमने के लिए उत्तम घाटों में से एक है।  

मुंशी घाट, बंगाली टोला, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।

मुंशी घाट का इतिहास

मुंशी घाट वाराणसी के प्राचीन घाटों में से एक है। मुंशी घाट का निर्माण 1812 में श्री धर नारायण मुंशी ने करवाया था। श्री धर नारायण मुंशी नागपुर राज्य के वित्त मंत्री थे। श्री धर नारायण मुंशी के नाम पर ही इस घाट का नाम मुंशी घाट पड़ा था। 

पुनः वर्ष 1915 में राजा कामेश्वर सिंह गौतम बहादुर ने इस घाट को ख़रीदा और इसका विस्तार करवाया था। साथ ही साथ इस पक्का भी करवाया था।

मुंशी घाट के निकट मुख्य आकर्षण

मुंशी घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान मुंशी घाट के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • राम जानकी   मंदिर 
  • नारायण स्वामी  मंदिर     
  • शिव  मंदिर
  • मुंशी घाट महल 

मुंशी घाट घूमने का उत्तम समय

मुंशी घाट घूमने के लिए वर्ष भर में कभी भी आ सकते है। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घूमने का उत्तम समय होता है। 

कैसे पहुंचे मुंशी घाट

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से मुंशी घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से मुंशी घाट  की दूरी 4 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »