×

👋 How Can We Help?

Select a service below

🚕 Cab Booking 🏨 Hotel Booking 🛕 Tour Packages
💬

Dal Mandi Varanasi: जानिए बनारस स्थित दाल मंडी बाजार क्यों प्रसिद्ध है

वाराणसी धार्मिक पर्यटन का एक बड़ा केंद्र है, इसलिए हर वर्ष हजारों श्रद्धालु और पर्यटक यहाँ घूमने के लिए आते हैं। यहाँ केवल धार्मिक स्थल ही नहीं, बल्कि कई प्रसिद्ध बाजार भी हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख बाजार दाल मंडी बाजार है।

नाम से ऐसा लगता है कि यह दालों का बाजार होगा, लेकिन वास्तव में यहाँ हर प्रकार की वस्तुएँ मिलती हैं। यहाँ कपड़े, बर्तन, गहने, कॉस्मेटिक और कई अन्य जरूरी सामान आसानी से खरीदे जा सकते हैं। हालांकि इस बाजार में वाहनों की खरीद-फरोख्त नहीं होती।

स्थानीय लोगों का मानना है कि जब तक त्योहारों के समय दाल मंडी बाजार से खरीदारी न की जाए, तब तक त्योहार अधूरा लगता है। दाल मंडी बाजार को पूर्वांचल के सबसे बड़े बाजारों में से एक माना जाता है। यह पूर्वांचल का बड़ा सेवइयों का बाजार होने के साथ-साथ कॉस्मेटिक सामान के लिए भी काफी प्रसिद्ध है।

कहाँ स्थित है दाल मंडी बाजार

दाल मंडी बाजार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में, दाल मंडी रोड, बेनिया बाग़ में स्थित है। दाल मंडी बाजार मुख्य चौक बाजार और नई सड़क के बीच स्थित है।

दाल मंडी बाजार के मुख्य आकर्षण

कहा जाता है कि दाल मंडी बाजार में लगभग हर प्रकार की वस्तु मिल जाती है। यहाँ मिलने वाली सेवइयाँ और फेनी केवल भारत ही नहीं, बल्कि देशविदेश में भी प्रसिद्ध हैं। इस बाजार में सेवइयाँ और फेनी पूरे वर्ष उपलब्ध रहती हैं, और जो भी पर्यटक वाराणसी आता है वह यहाँ से फेनी जरूर खरीदता है।

इसके अलावा इस बाजार में फैशनेबल कपड़े, ज्वेलरी, सैंडल, कॉस्मेटिक सामान और दुल्हन के श्रृंगार से जुड़ी कई वस्तुएँ भी आसानी से मिल जाती हैं।

दाल मंडी बाजार अरब, ईरान और ओमान से आने वाले रसीले खजूरों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ इलेक्ट्रॉनिक सामान और मोबाइल से जुड़े कई उत्पादों का भी अच्छा बाजार है।

इसके साथ ही, दाल मंडी की गलियों में घूमते हुए आप वाराणसी की स्वादिष्ट चाट, कचौरीसब्जी और जलेबी जैसे प्रसिद्ध व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं।

दाल मंडी मार्किट खुलने का समय

दाल मंडी बाजार सुबह जल्दी खुल जाता है और देर रात तक खुला रहता है। साथ ही साथ यह बाजार सप्ताह के सभी दिन खुला रहता है।

कैसे पहुंचे दाल मंडी बाजार

वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से दाल मंडी बाजार की दूरी करीब 3.6 किलोमीटर है। वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से ऑटो या रिक्सा लेकर आसानी से दाल मंडी बाजार पंहुचा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »