Jantar Mantar in Varanasi : वाराणसी में स्थित जंतर मंतर की जानकारी

जंतर मंतर वाराणसी के लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक है। यह स्थान ज्योतिष और खगोल विज्ञान की प्रगति को दर्शाता है।

वाराणसी के जंतर मंतर को यंत्र मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि यहाँ विभिन्न प्रकार के खगोलीय यंत्रों का संग्रह किया गया है। इन यंत्रों का उपयोग प्राचीन समय में ग्रहों, तारों और समय की गणना करने के लिए किया जाता था। आज भी ये यंत्र जंतर मंतर के परिसर में सुरक्षित रूप से मौजूद हैं।

कहाँ स्थित है वाराणसी का जंतर मंतर-Jantar Mantar in Varanasi Location

वाराणसी स्थित जंतर मंतर काशी विश्वनाथ मंदिर से 500 मीटर की दूरी पर दश्वामेध घाट के पास, मान पैलेस की छत पर स्थित है. वाराणसी में जंतर मंतर का निर्माण गंगा के उच्च जल स्तर से ऊपर किया गया है

जंतर मंतर, वाराणसी का विवरण-Jantar Mantar in Varanasi Details

वाराणसी का जंतर मंतर मुख्य रूप से एक प्राचीन वेधशाला है। इसका निर्माण वर्ष 1737 में महाराजा जय सिंह द्वितीय द्वारा करवाया गया था। यह वेधशाला महाराजा जय सिंह द्वारा बनवाई गई पाँच प्रमुख वेधशालाओं में से एक है। इनके अलावा दिल्ली, जयपुर, उज्जैन और मथुरा में भी उन्होंने ऐसी वेधशालाएँ बनवाई थीं।

वाराणसी के जंतर मंतर का निर्माण मुख्य रूप से स्थानीय समय और खगोलीय ऊँचाई को मापने के उद्देश्य से किया गया था। इसके अलावा यहाँ के यंत्रों का उपयोग सूर्य, ग्रहों और तारों की स्थिति का अध्ययन करने तथा उनकी गति का आकलन करने के लिए भी किया जाता था।

जंतर मंतर में कई प्रकार के खगोलीय उपकरण मौजूद हैं, जिनकी सहायता से तारों की चाल, उनकी स्थिति और अन्य खगोलीय घटनाओं का अध्ययन किया जाता था। यहाँ दिशा यंत्र, ध्रुव यंत्र, दिगांश यंत्र, कृतिवृन्त यंत्र, प्रकाश यंत्र, राम यंत्र और सम्राट यंत्र जैसे कई महत्वपूर्ण प्राचीन यंत्र देखने को मिलते हैं।

जंतर मंतर, वाराणसी घूमने का समय-Jantar Mantar in Varanasi Timing

सप्ताह के सभी दिन सुबह 6 बजे से शाम 5 बजे तक

जंतर मंतर, वाराणसी प्रवेश शुल्क -Jantar Mantar in Varanasi Entry fee

  • भारतीय पर्यटक – 25 रूपए प्रति व्यक्ति
  • विदेशी पर्यटक – 300 रूपए प्रति व्यक्ति

कैसे पहुंचे जंतर मंतर, वाराणसी-How to reach Jantar Mantar, Varanasi

फ्लाइट द्वारा फ्लाइट द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट उतर कर आसानी से जंतर मंतर पंहुचा जा सकता हैवाराणसी एयरपोर्ट से जंतर मंतर की दूरी 25 किलोमीटर है

ट्रैन द्वारा वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन उतर कर आसानी से जंतर मंतर पंहुचा जा सकता है. वाराणसी जंक्शन से जंतर मंतर की दूरीकिलोमीटर है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »