Chet Singh Ghat Varanasi: राजा चेत सिंह द्वारा द्वारा निर्मित घाट

चेत सिंह घाट वाराणसी के प्रमुख और प्राचीन घाटों में से एक है। यह घाट अपने ऐतिहासिक महत्व के साथसाथ धार्मिक गतिविधियों के लिए भी जाना जाता है। यहाँ श्रद्धालु स्नान करने के साथसाथ विभिन्न प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान और पूजापाठ भी करते हैं।

Address: चेत सिंह घाट, चेत सिंह महल के सामने, शिवाला, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है।

चेत सिंह घाट इतिहास

चेत सिंह घाट वाराणसी के सबसे ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण घाटों में गिना जाता है। इस घाट के सामने ही राजा चेत सिंह का प्रसिद्ध किला स्थित है, जिसके कारण इस घाट का नाम चेत सिंह घाट पड़ा।

इतिहास के अनुसार, वर्ष 1781 में यहाँ राजा चेत सिंह और ब्रिटिश सेना के बीच एक भीषण युद्ध हुआ था। इस संघर्ष में अंततः राजा चेत सिंह पराजित हो गए, जिसके बाद ब्रिटिश शासन ने किले और घाट दोनों को अपने नियंत्रण में ले लिया। यह घटना इस स्थान को वाराणसी के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थलों में शामिल करती है।

चेत सिंह घाट के निकट मुख्य आकर्षण

चेत सिंह घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान चेत सिंह घाट  के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • चेत सिंह किला
  • निर्वाणी घाट  
  • निरंजनी घाट
  • शिवाला घाट  

चेत सिंह घाट घूमने का उत्तम समय

चेत सिंह घाट घूमने के लिए आप वर्ष भर किसी भी समय जा सकते हैं। यह स्थान हर मौसम में अपनी ऐतिहासिक और सांस्कृतिक सुंदरता के लिए आकर्षित करता है।

इसके अलावा, बुढ़वा मंगल और देव दीपावली जैसे विशेष अवसरों पर यहाँ का माहौल और भी भव्य हो जाता है। इन त्योहारों के दौरान घाटों पर दीपों की रोशनी, धार्मिक आयोजन और श्रद्धालुओं की भीड़ एक अलग ही आकर्षण पैदा करती है, जिसे देखना अपने आप में एक खास अनुभव होता है।

कैसे पहुंचे चेत सिंह घाट

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से चेत सिंह घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से चेत सिंह घाट की दूरी 5.9 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »