Hotel In Varanasi Near Airport – वाराणसी में एयरपोर्ट के निकट स्थित होटल

वाराणसी पर्यटन की दृष्टि से एक अत्यंत समृद्ध शहर है, जहाँ हर वर्ष हजारों की संख्या में देश-विदेश से पर्यटक आते हैं। अपनी आध्यात्मिकता, सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन मंदिरों के कारण यह शहर विश्वभर में प्रसिद्ध है।

पर्यटकों की सुविधा के लिए वाराणसी को वायु मार्ग द्वारा पूरे भारत और दुनिया के कई हिस्सों से जोड़ा गया है। यहाँ स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा यात्रियों के लिए प्रमुख प्रवेश द्वार का कार्य करता है, जिससे कोई भी व्यक्ति आसानी से फ्लाइट के माध्यम से वाराणसी पहुँच सकता है।

हवाई अड्डे के आसपास कई अच्छे होटल भी उपलब्ध हैं, जिससे यात्रियों को ठहरने में किसी प्रकार की असुविधा न हो और वे अपनी यात्रा को आरामदायक बना सकें।

1. होटल धरोहर ( Hotel Dharohar )

होटल धरोहर वाराणसी के प्रसिद्ध चार सितारा होटलों में से एक है। यह होटल लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कुछ दूरी पर स्थित है, जिससे यहाँ पहुँचने में पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती।

होटल में पर्यटकों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं, जो उनके ठहरने को आरामदायक और सुविधाजनक बनाती हैं। अपने आकर्षक और सुसज्जित कमरों के साथ-साथ यह होटल स्वादिष्ट भोजन के लिए भी जाना जाता है, जो मेहमानों के अनुभव को और भी खास बनाता है।

होटल धरोहर में उपलब्ब्ध सुविधाएं ( Facilities in  Hotel Dharohar )

  • AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता 
  • मुफ्त हाई इंटरनेट की सुविधा
  • मुफ्त पार्किंग की सुविधा
  • साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था
  • मुफ्त नाश्ते की सुविधा है

होटल धरोहर का पता ( Hotel Dharohar Address )

होटल धरोहर एन एच – 56  बाबतपुर , एयरपोर्ट तिराहा , जानकी नगर , वाराणसी में स्थित है।

2. होटल रनवे इन् ( Hotel Runway Inn )

होटल रनवे इन एक तीन सितारा होटल है, जो किफायती दरों पर अच्छी सेवाएँ प्रदान करने के लिए जाना जाता है। यह होटल बजट-फ्रेंडली है, जिससे पर्यटकों को अधिक खर्च नहीं करना पड़ता और वे अपनी यात्रा का आनंद आराम से ले सकते हैं।

सुविधाजनक सेवाओं और किफायती कीमतों के साथ, यह होटल उन यात्रियों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो कम बजट में आरामदायक ठहराव चाहते हैं।

होटल रनवे इन् में उपलब्ध सुविधाएं  ( Facilities in  Hotel Runway Inn )

  • AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता 
  • मुफ्त हाई इंटरनेट की सुविधा
  • मुफ्त पार्किंग की सुविधा
  • साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था
  • स्विमिंग पूल की सुविधा
  • पिक अप व् ड्राप की सुविधा

होटल रनवे इन् का पता ( Hotel Runway Inn Address )

होटल रनवे इन् 16 जी एच , बाबतपुर , जानकी नगर , वाराणसी में स्थित है।

3. दि ट्री ऑफ़ लाइफ रिसोर्ट होटल ( The Tree of Life Resort Hotel )

Tree of Life Resort वाराणसी का एक प्रसिद्ध पाँच सितारा होटल है, जो अपनी खूबसूरती और उत्कृष्ट सेवाओं के लिए जाना जाता है। यह होटल शांत और आकर्षक वातावरण में स्थित है, जहाँ मेहमानों को एक शानदार और सुकून भरा अनुभव मिलता है।

यहाँ आने वाले अतिथियों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाता है, ताकि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उच्च स्तरीय सुविधाएँ, आरामदायक कमरे और बेहतरीन आतिथ्य इस होटल को एक प्रीमियम स्टे के लिए आदर्श बनाते हैं।

दि ट्री ऑफ़ लाइफ रिसोर्ट होटल में उपलब्ध सुविधाएं ( Facilities in The Tree of Life Resort Hotel )

  • AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता 
  • मुफ्त हाई इंटरनेट की सुविधा
  • मुफ्त पार्किंग की सुविधा
  • स्विमिंग पूल की सुविधा
  • पिक अप व् ड्राप की सुविधा
  • बार व् स्पा की सुविधा

दि ट्री ऑफ़ लाइफ रिसोर्ट होटल का पता ( The Tree of Life Resort Hotel Address )

दि ट्री ऑफ़ लाइफ रिसोर्ट होटल भटोली सराय क़ाज़ी , कैंटोनमेंट क्षेत्र , वाराणसी में स्थित है।

4. होटल दावत ( Hotel Dawat )

होटल दावत वाराणसी का एक प्रसिद्ध तीन सितारा होटल है। यह होटल लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के निकट स्थित है, जिससे यहाँ पहुँचना बेहद आसान हो जाता है।

यह होटल अपने शांत और खूबसूरत वातावरण के लिए जाना जाता है। जो भी व्यक्ति वाराणसी में सुकून भरे और आकर्षक माहौल में समय बिताना चाहता है, उसके लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। आरामदायक सुविधाएँ और सहज वातावरण यहाँ के ठहराव को और भी खास बनाते हैं।

होटल दावत में उपलब्ध सुविधाएं (  Facilities in Hotel Dawat )

  • AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता 
  • मुफ्त हाई इंटरनेट की सुविधा
  • पिक अप व् ड्राप की सुविधा
  • 24 X 7 की सुविधा
  • साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था

होटल दावत का पता ( Hotel Dawat Address )

होटल दावत  लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट के निकट ,  बाबतपुर  , वाराणसी में स्थित है। 

5. होटल दी पर्ल ( Hotel The Pearl )

होटल दी पर्ल वाराणसी का प्रसिद्ध पांच सितारा होटल है। यह होटल अपनी खूबसूरती और अतिथि सत्कार के लिए पुरे वाराणसी में जाना जाता है। यहाँ आने वाले अतिथियों के लिए यहाँ सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है।

होटल दी पर्ल में उपलब्ध सुविधाएं ( Facilities in  Hotel The Pearl )

  • AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता 
  • मुफ्त हाई इंटरनेट की सुविधा
  • मुफ्त पार्किंग की सुविधा
  • साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था
  • मुफ्त नाश्ते की सुविधा

होटल दी पर्ल का पता  ( Hotel The Pearl  Address )

होटल दी पर्ल पंचकोशी रोड , हरहुआ , कैंटोनमेंट क्षेत्र , वाराणसी में स्थित है।

वाराणसी में लाल बहादुर शाष्त्री होटल के निकट कई सारे होटल स्थित है।  पर्यटक या श्रद्धालु जो भी वाराणसी घूमने आये व् अपनी पसंद व् बजट के अनुरूप होटल का चुनाव करके रह सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »