Table of Contents
ToggleThree Star Hotel at Varanasi
Varanasi, जिसे भगवान शिव की नगरी भी कहा जाता है, अपने प्राचीन मंदिरों और आध्यात्मिक महत्व के कारण विश्वभर में प्रसिद्ध है। यहाँ हर वर्ष हजारों की संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक दर्शन और भ्रमण के लिए आते हैं।
यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए शहर में ठहरने के लिए विभिन्न श्रेणियों के होटल विकसित किए गए हैं। खासतौर पर थ्री स्टार होटल ऐसे यात्रियों के लिए उपयुक्त विकल्प हैं, जो किफायती दरों पर आरामदायक और सुविधाजनक ठहराव चाहते हैं।
ये होटल आधुनिक सुविधाओं के साथ–साथ अच्छा वातावरण भी प्रदान करते हैं, जिससे पर्यटक और श्रद्धालु अपनी यात्रा के दौरान बिना किसी परेशानी के आराम से ठहर सकते हैं। नीचे वाराणसी के कुछ प्रमुख थ्री स्टार होटलों का विवरण दिया गया है
Varanasi 3 Star Hotel –
1. होटल गांगेस ग्रैंड ( Hotel Ganges Grand )
Hotel Ganges Grand Varanasi वाराणसी का एक प्रसिद्ध होटल है। यह होटल Dashashwamedh Ghat और Kashi Vishwanath Temple के निकट स्थित है, जिस कारण यह पर्यटकों और श्रद्धालुओं की पहली पसंद बना रहता है।
होटल की लोकेशन इसे बेहद सुविधाजनक बनाती है, क्योंकि यहाँ से प्रमुख धार्मिक स्थलों तक पहुँचना आसान हो जाता है।
यहाँ पर्यटकों के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे—
होटल गांगेस ग्रैंड में उपलब्ध सुविधाएं ( Facilities in Hotel Ganges Grand )
- AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता
- रेस्तरां की सुविधा
- धूम्रपान कक्ष की सुविधा
- इण्टरकॉम की सुविधा
होटल गांगेस ग्रैंड का पता ( Hotel Ganges Grand Address)
होटल गांगेस ग्रैंड डी – 37 / 47 , गोदौलिया क्रासिंग , दश्वामेध घाट , वाराणसी में स्थित है।
2. होटल बनारस हवेली
Banaras Haveli Varanasi वाराणसी का एक प्रसिद्ध तीन सितारा होटल है। यह होटल अपनी बेहतरीन सुविधाओं और आकर्षक वातावरण के कारण पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय है।
यहाँ उपलब्ध सुविधाओं के कारण यह अन्य सामान्य होटलों की तुलना में थोड़ा महंगा हो सकता है, लेकिन इसके बदले में मिलने वाला अनुभव इसे खास बनाता है। होटल का हरियाली भरा वातावरण, रूफटॉप कैफे और लाइव म्यूजिक की सुविधा मेहमानों को एक अलग ही आनंद प्रदान करती है।
यहाँ पर्यटकों के लिए कई प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, जैसे
होटल बनारस हवेली में उपलब्ध सुविधाएं ( Facilities in Hotel Banaras Haveli )
- AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता
- रेस्तरां की सुविधा
- धूम्रपान कक्ष की सुविधा
- इण्टरकॉम की सुविधा
- मुफ्त पार्किंग की सुविधा उपलब्ध
- साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था
होटल बनारस हवेली का पता ( Hotel Banaras Haveli Address )
होटल बनारस हवेली बी – 1 / 224 , अस्सी घाट ,वाराणसी में स्थित है।
3. होटल श्री बालाजी ( Hotel Shri Balaji )
Hotel Shri Balaji Varanasi वाराणसी के जाने-माने होटलों में से एक है। शहर के मध्य में स्थित होने के कारण यहाँ पहुँचना पर्यटकों के लिए काफी आसान है, जिससे यह एक सुविधाजनक ठहराव का विकल्प बन जाता है।
यह होटल बजट-फ्रेंडली होने के साथ-साथ आवश्यक सभी सुविधाएं भी प्रदान करता है, जिससे यात्रियों को किफायती दरों पर आरामदायक ठहरने का अनुभव मिलता है।
यहाँ ठहरने वाले पर्यटक अपने परिवार के साथ बिना किसी असुविधा के आराम से समय बिता सकते हैं और अपनी यात्रा को सुखद बना सकते हैं।
होटल श्री बालाजी में उपलब्ध सुविधाएं ( Facilities in Hotel Shri Balaji )
- AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता
- खान पान की उचित व्यवस्था
- धूम्रपान कक्ष की सुविधा
- इण्टरकॉम की सुविधा
- साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था
होटल श्री बालाजी का पता ( Hotel Shri Balaji Address )
होटल श्री बालाजी के 38 / 12 , गोलघर , वाराणसी में स्थित है।
4. होटल फॉर सीजन ( Hotel Four Season )
Hotel Four Seasons Varanasi वाराणसी का एक बजट-फ्रेंडली तीन सितारा होटल है। यह होटल किफायती दरों पर आरामदायक और आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए जाना जाता है।
यह होटल Kashi Vishwanath Temple के निकट स्थित है, जिससे पर्यटक और श्रद्धालु आसानी से मंदिर दर्शन और घाटों का भ्रमण कर सकते हैं।
यहाँ मेहमानों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं, जिससे उनका ठहराव आरामदायक और सुविधाजनक बनता है। होटल का वातावरण शांत और सेवाएं संतोषजनक हैं, जो यात्रियों को एक अच्छा अनुभव प्रदान करती हैं।
होटल फॉर सीजन में उपलब्ध सुविधाएं ( Facilities in Hotel Four Season )
- AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता
- खान पान की उचित व्यवस्था
- साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था
- मुफ्त पार्किंग की व्यवस्था
होटल फॉर सीजन का पता ( Hotel Four Season Address )
होटल फॉर सीजन डी 39 / 24 दश्वामेध घाट , वाराणसी में स्थित है।
5. होटल अलका ( Hotel Alka )
होटल अलका वाराणसी का तीन सितारा होटल है। यहाँ किफायती दरों पर पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है। यह होटल उन लोगो के लिए उपयुक्त है जो की अपनी यात्रा के दौरान कम बजट में मंदिर पास रहने के लिए स्थान ढूढ़ रहे है। यहाँ पर्यटकों के लिए अनेक प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध है जैसे
होटल अलका में उपलब्ध सुविधाएं ( Facilities in Hotel Alka )
- AC व् Non AC कमरे की उपलब्धता
- मुफ्त हाई इंटरनेट की सुविधा
- साफ़ सफाई की उचित व्यवस्था
- खान – पान की पूर्ण व्यवस्था
होटल अलका का पता ( Hotel Alka Address )
होटल अलका डी 3 / 23 , दश्वामेध घाट , वाराणसी में स्थित है।
वाराणसी में अनेक बजट फ्रेंडली तीन सितारा होटल स्थित है जो की पर्यटकों के ठहरने के लिए उपयुक्त है। इसके अतिरिक्त यहाँ पर्यटकों के लिए सभी प्रकार की सुविधाएं भी उपलब्ध है , जिससे की पर्यटक यहाँ अपना वक़्त अच्छे से व्यतीत कर सकते है।