Table of Contents
ToggleBharat Sevashram Varanasi
Bharat Sevashram Sangha वाराणसी में स्थित एक धर्मशाला संचालित करता है, जहाँ दूर–दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और तीर्थयात्रियों को किफायती दरों पर कमरे उपलब्ध कराए जाते हैं।
इस संस्था की स्थापना वर्ष 1917 में Acharya Swami Pranavanandaji Maharaj ने की थी। भारत सेवाश्रम संघ ने देश के कई प्रमुख तीर्थस्थलों पर धर्मशालाएँ स्थापित की हैं, जहाँ यात्री विश्राम कर सकते हैं।
Varanasi में स्थित इसकी शाखा इस पवित्र धाम में आने वाले भक्तों को अपनी सेवाएँ प्रदान कर रही है। यहाँ दो, तीन और चार बेड वाले ए.सी. तथा नॉन–ए.सी. कमरे उपलब्ध हैं। धर्मशाला में भोजन और वाहनों की पार्किंग की सुविधा भी दी जाती है। पीने के लिए आर.ओ. पानी तथा स्नान के लिए गीजर से गर्म पानी की व्यवस्था है। कमरों के साथ संलग्न (अटैच्ड) वॉशरूम भी उपलब्ध हैं।
सेवाश्रम का परिसर साफ–सुथरा और शांत वातावरण वाला है। श्रद्धालुओं के ध्यान और पूजा–पाठ के लिए परिसर में ही एक मंदिर का निर्माण किया गया है। हालांकि, यहाँ ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध नहीं है। कमरों की उपलब्धता और अन्य जानकारी के लिए आपको शाखा कार्यालय में सीधे संपर्क करना होगा।
Bharat sevashram sangha varanasi address:
यह धर्मशाला सिगरा चौराहा रोड, नगर निगम रोड के पास, छित्तूपुरा, सिगरा, वाराणसी में स्थित हैं।
भारत सेवाश्रम संघ की वाराणसी धर्मशाला शाखा काशी के मुख्य क्षेत्र मे स्थित है। यह धर्मशाला ज्योतिर्लिंग श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से मात्र 3 किमी० की दूरी पर स्थित है।
भारत सेवाश्रम संघ धर्मशाला की वाराणसी रेलवे स्टेशन से दूरी मात्र 3.3 किमी है। आप यहाँ अपनी निजी गाड़ी से जा सकते है। आपको स्टेशन से ऑटो / ई रिक्सा भी मिल जायेंगे जो आपको धर्मशाला के गेट तक पहुँचा देंगे।
Bharat sevashram sangha varanasi room price
यहाँ पर आपको मात्र 500₹ मे डबल बेड रूम मिल जाता हैं। पर अगर आप ए० सी० रूम मे रहना चाहते है तो आपको उसके लिए 1200₹ देने होंगे।
Bharat sevashram sangha varanasi room booking
आप और अधिक जानकारी के लिए सेवाश्रम की वेब साइट https://bharatsevashramsanghavaranasi.in/ पर विजिट कर सकते है। या bharatsevashramsanghavaranasi@gmail.com पर अपने सवाल संघ कार्यालय को मेल कर सकते है।