Table of Contents
ToggleBrahma Ghat in Varanasi
ब्रह्मा घाट वाराणसी के प्रमुख और प्रसिद्ध घाटों में से एक है। इस घाट का उल्लेख प्राचीन ग्रंथों जैसे गिवार्ण पद्मांजरी और मत्स्य पुराण में भी मिलता है, जो इसकी धार्मिक और ऐतिहासिक महत्ता को दर्शाता है।
Address: ब्रह्मा घाट, मैदागिन क्रासिंग, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।
ब्रह्मा घाट का इतिहास
ब्रह्मा घाट का इतिहास अत्यंत प्राचीन माना जाता है। शुरुआत में यह घाट कच्चा था, जिसे वर्ष 1740 में नारायण दीक्षित द्वारा पक्का (निर्मित) करवाया गया। इसके बाद से यह घाट और अधिक व्यवस्थित एवं सुदृढ़ रूप में विकसित हुआ।
मत्स्य पुराण के अनुसार, भगवान शिव के आदेश पर ब्रह्मा जी काशी आए थे। कहा जाता है कि काशी में जिस स्थान को उन्होंने अपना निवास बनाया, वही स्थान आज ब्रह्मा घाट के नाम से प्रसिद्ध है। इस घाट पर आज भी ब्रह्मा जी की प्राचीन प्रतिमा स्थापित है, जो इसकी धार्मिक महत्ता को दर्शाती है।
ब्रह्मा घाट के निकट मुख्य आकर्षण
ब्रह्मा घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान ब्रह्मा घाट के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
- ब्रह्मेश्वर मंदिर
- लक्ष्मी नृसिंह मंदिर
- बिंदु माधव मंदिर
ब्रह्मा घाट घूमने का उत्तम समय
ब्रह्मा घाट घूमने के लिए कभी भी जा सकते है। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घूमने का आनंद ही अलग होता है।
कैसे पहुंचे ब्रह्मा घाट
बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से ब्रह्मा घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से ब्रह्मा घाट की दूरी 4 किलोमीटर है।