Table of Contents
ToggleDeen Dayal Hastkala Sankul Varanasi- दीनदयाल हस्तकला संकुल वाराणसी के मुख्य पर्यटन स्थलों में से एक है
दीनदयाल हस्तकला संकुल वाराणसी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक है। इसे ट्रेड फैसिलिटी सेंटर के नाम से भी जाना जाता है। इस परियोजना की आधारशिला भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्ष 2014 में रखी गई थी। इसके निर्माण का कार्य वर्ष 2022 में पूरा हुआ।
वाराणसी में दीनदयाल हस्तकला संकुल का निर्माण मुख्य रूप से यहाँ के बुनकरों और कारीगरों को बेहतर सुविधाएँ देने और उनकी आर्थिक स्थिति सुधारने के उद्देश्य से किया गया है। यहाँ विभिन्न प्रकार की हस्तकला और हैंडलूम से जुड़ी वस्तुओं का प्रदर्शन और व्यापार किया जाता है।
कहां स्थित है दीनदयाल हस्तकला संकुल-Deen Dayal Hastkala Sankul Location
दीनदयाल हस्तकला संकुल उत्तरप्रदेश में वाराणसी के लालपुर क्षेत्र में स्थित है।
दीनदयाल हस्तकला संकुल-Deen Dayal Hastkala Sankul Details
दीनदयाल हस्तकला संकुल एक आधुनिक भवन है, जिसमें बेसमेंट और ग्राउंड फ्लोर सहित कुल तीन मंजिलें हैं। इस परिसर में 11 मार्ट, एक कन्वेंशन सेंटर, फूड कोर्ट, 14 दुकानें, पूछताछ केंद्र, प्रवेश प्लाज़ा, आधुनिक गैलरी और लगभग 2000 लोगों की क्षमता वाला एक एम्फीथिएटर भी मौजूद है।
इस भवन की दीवारों पर 3-डी प्रभाव के माध्यम से काशी के घाट, यहाँ की संकरी गलियों का जीवन, खान–पान और संस्कृति को बहुत सुंदर तरीके से दर्शाया गया है। इन चित्रों को देखकर ऐसा लगता है जैसे काशी का जीवन जीवंत हो उठा हो।
दीनदयाल हस्तकला संकुल के निर्माण से वाराणसी और भारत के बुनकरों तथा कारीगरों को एक नई पहचान मिली है। आज यह स्थान हस्तकला और हैंडलूम उत्पादों के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण मंच बन चुका है।
बनारस पहले अपनी प्रसिद्ध बनारसी साड़ी के लिए जाना जाता था, लेकिन समय के साथ यह पहचान कम होती जा रही थी। दीनदयाल हस्तकला संकुल ने बनारसी साड़ी और उससे जुड़े बुनकरों को फिर से पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बनने से बुनकरों और कारीगरों की आय में भी वृद्धि हुई है और भारतीय हस्तकला को विश्व स्तर पर नई पहचान मिली है।
पर्यटन की दृष्टि से भी यह स्थान महत्वपूर्ण बन गया है, जहाँ बड़ी संख्या में भारतीय और विदेशी पर्यटक आने लगे हैं।
इस केंद्र में कई प्रदर्शनी गैलरी है जिनमे से कुछ है –
तानाबाना और हथकरघा गैलेरी – यह दीन दयाल हस्तकला संकुल का मुख्य आकर्षण केंद्र है। यहाँ विभिन्न प्रकार के कपड़ो और हथकरघा का संग्रहण मिल जायेगा।
कालीन गैलेरी – यहाँ विभिन्न प्रकार के जटिल कला वाले कालीन उनकी बुनाई आदि देखने के लिए मिल जाएगी।
हस्तशिल्प गैलेरी – यहाँ हाथी के दांत की नक्काशी, लकड़ी की वस्तुएं, पीतल के बर्तन आदि देखने के लिए मिल जायेगे।
आर्ट गैलेरी – यहाँ विभिन्न प्रकार के चित्र और कला कृतियाँ देखने के लिए मिल जाएगी।
दीनदयाल हस्तकला संकुल घूमने का समय-Deen Dayal Hastkala Sankul timing
सुबह 11:30 से रात 8:00 बजे तक मंगलवार से रविवार
दीनदयाल हस्तकला संकुल कैसे पहुंचे-How to reach Deen Dayal Hastkala Sankul
फ्लाइट द्वारा – फ्लाइट द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट उतर कर आसानी से दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंच सकते है। वाराणसी एयरपोर्ट से दीनदयाल हस्तकला संकुल की दूरी 18 किलोमीटर है।
ट्रैन द्वारा – ट्रैन द्वारा वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन उतर आसानी से दीनदयाल हस्तकला संकुल पहुंच सकते है। वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से दीनदयाल हस्तकला संकुल की दूरी 7 किलोमीटर है।