Table of Contents
ToggleGanga Mahal Ghat:गंगा महल घाट, वाराणसी
गंगा महल घाट बनारस के प्रमुख घाटों में से एक है, जो गंगा नदी के तट पर स्थित है। यह घाट अस्सी घाट के उत्तरी दिशा में स्थित है और मूल रूप से अस्सी घाट के विस्तार के रूप में विकसित किया गया था।
अपनी सुंदर बनावट और शांत वातावरण के कारण यह घाट पर्यटकों और श्रद्धालुओं के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
Address: गंगा महल घाट, सोनारपुरा, बंगाली टोला, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।
गंगा महल घाट इतिहास
गंगा महल घाट वाराणसी के प्राचीन और ऐतिहासिक घाटों में से एक माना जाता है। वर्ष 1830 के आसपास नारायण वंश के एक राजा ने गंगा तट पर एक भव्य महल का निर्माण करवाया, जिसे “गंगा महल” के नाम से जाना गया।
इसी महल के कारण जिस घाट के ऊपर यह निर्मित था, वह आगे चलकर गंगा महल घाट के नाम से प्रसिद्ध हो गया। गंगा महल घाट और अस्सी घाट के बीच पक्की सीढ़ियाँ बनी हुई हैं, जो इन दोनों घाटों को आपस में विभाजित करती हैं।
गंगा महल घाट के निकट आकर्षण केंद्र
गंगा महल घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान गंगा महल घाट के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
- गंगा महल
- काशी विश्वनाथ मंदिर
- संकट घाट
- श्री हनुमान न्यास मंदिर
- दत्तात्रेय पादुका मंदिर
- श्री गणेश मंदिर
गंगा महल घाट घूमने का उत्तम समय
गंगा महल घाट घूमने के लिए आप वर्ष भर किसी भी समय आ सकते हैं। यहाँ का शांत वातावरण और गंगा तट की सुंदरता हर मौसम में आकर्षक अनुभव प्रदान करती है।
इसके अलावा, कृष्ण जन्माष्टमी, राम नवमी, गणेश चतुर्थी और महाशिवरात्रि जैसे प्रमुख हिंदू पर्वों के अवसर पर यहाँ विशेष रौनक देखने को मिलती है। इन दिनों घाट पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों और आयोजनों का आयोजन किया जाता है, जो इस स्थान की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ा देते हैं।
कैसे पहुंचे गंगा महल घाट
बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से गंगा महल घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से गंगा महल घाट की दूरी 4 किलोमीटर है।