Table of Contents
ToggleLahurabir Market Varanasi
अधिकतर लोगों को खरीदारी करना पसंद होता है, और यदि बात वाराणसी के बाजारों की हो तो अनुभव और भी खास हो जाता है। वाराणसी की संकरी गलियाँ अपने अंदर कई पुराने और प्रसिद्ध बाजारों को समेटे हुए हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख बाजार लहुराबीर है।
लहुराबीर वाराणसी के प्राचीन और महत्वपूर्ण बाजारों में से एक माना जाता है। यह बाजार पर्यटकों के लिए किसी खजाने से कम नहीं है, क्योंकि यहाँ मिलने वाली आकर्षक वस्तुएँ देश और विदेश के खरीदारों को अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
इस बाजार में अधिकतर खुदरा दुकानदारों की दुकानें हैं, जहाँ होम अप्लायंसेज, कपड़े, ज्वेलरी और घर की सजावट से जुड़ा सामान किफायती दामों में मिल जाता है। स्थानीय लोगों का मानना है कि लहुराबीर ऐसा बाजार है जहाँ एक ही जगह पर खड़े होकर अपनी कई जरूरी चीजों की खरीदारी आसानी से की जा सकती है।
कहाँ स्थित है लहुराबीर मार्किट
लहुराबीर मार्किट उत्तर प्रदेश के वाराणसी में लहुराबीर रोड, मलदहिया, चेतगंज में स्थित है.
लहुराबीर मार्किट के मुख्य आकर्षण
लहुराबीर मार्केट में खरीदारी के लिए बहुत सी दुकानें मौजूद हैं, जहाँ लोग अपनी जरूरत के अनुसार सामान खरीद सकते हैं। यह बाजार कई खास चीजों के लिए जाना जाता है, जो वाराणसी के अन्य बाजारों में आसानी से नहीं मिलतीं।
यहाँ विशेष रूप से डिज़ाइनर कपड़ों की अच्छी दुकाने हैं, जहाँ अलग–अलग प्रकार के आकर्षक और फैशनेबल कपड़े मिलते हैं। इसके अलावा यहाँ सुंदर डिज़ाइन वाले आर्टिफिशियल गहने भी काफी लोकप्रिय हैं।
लहुराबीर बाजार में सिल्क और रेशम के डिज़ाइनर कपड़े भी मिलते हैं, और कुछ स्थानों पर रेशम की लाइव बुनाई भी देखी जा सकती है। इसके साथ ही यहाँ बिजली के उपकरण और घर की सजावट से जुड़ा सामान भी उपलब्ध है।
खरीदारी के अलावा इस बाजार में स्वादिष्ट चाट, आलू की कचौरी और दाल की कचौरी जैसी स्थानीय व्यंजनों की दुकानें भी मिल जाती हैं, जिनका स्वाद लोग बड़े चाव से लेते हैं।
लहुराबीर मार्किट खुलने का समय
सुबह से देर रात तक यह बाजार खुला रहता है यहाँ सप्ताह के सतो दिन खरीददारी के लिए आ सकते है.
कैसे पंहुचा जाये लहुराबीर मार्किट
लहुराबीर मार्किट वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से करीब 2.3 किलोमीटर की दूरी है.
वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से ऑटो या रिक्सा द्वारा लहुराबीर मार्किट पहुंच सकते है.