Table of Contents
Toggleमान मंदिर घाट, वाराणसी-Maan Mandir Ghat, Varanasi
मान मंदिर घाट वाराणसी के विशाल और प्रमुख घाटों में से एक है। यह घाट दशाश्वमेध घाट के उत्तरी दिशा में स्थित है और इसे सोमेश्वर घाट के नाम से भी जाना जाता है।
यह घाट अपनी सुंदरता, ऐतिहासिक महत्व और शांत वातावरण के कारण विशेष रूप से प्रसिद्ध है, जहाँ पर्यटक और श्रद्धालु दोनों ही बड़ी संख्या में आते हैं।
कहाँ स्थित है मान मंदिर घाट-Maan Mandir Ghat, Location
मान मंदिर घाट, दश्वामेध रोड़, बंगाली टोला, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
मान मंदिर घाट इतिहास-Maan Mandir Ghat, History
मान मंदिर घाट वाराणसी के प्राचीन और ऐतिहासिक घाटों में से एक है। इस घाट का निर्माण लगभग 1600 ईस्वी में आमेर के महाराजा मान सिंह प्रथम द्वारा कराया गया था। घाट के ऊपर उन्होंने एक भव्य महल का निर्माण भी करवाया, जिसे मान महल कहा जाता है। इसी महल के नाम पर इस घाट का नाम मान मंदिर घाट पड़ा।
बाद में, वर्ष 1710 ईस्वी में सवाई जय सिंह द्वितीय ने मान महल की छत पर प्रसिद्ध जंतर मंतर का निर्माण करवाया। यह खगोलीय वेधशाला आज वाराणसी के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक मानी जाती है और अपनी वैज्ञानिक व ऐतिहासिक महत्ता के लिए जानी जाती है।
मान मंदिर घाट के निकट मुख्य आकर्षण-Attraction Points nearby Maan Mandir Ghat
मान मंदिर घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान मान मंदिर घाट के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
- सोमेश्वर महादेव मंदिर
- रामेश्वर मंदिर
- स्थूलदंत विनायक मंदिर
- मान महल
- जंतर मंतर
मान मंदिर घाट घूमने का उत्तम समय-Best Time to Visit Maan Mandir Ghat
मान मंदिर घाट घूमने के लिए आप वर्ष भर किसी भी समय जा सकते हैं। यह घाट हर मौसम में अपनी ऐतिहासिक सुंदरता और गंगा तट के मनमोहक दृश्यों के लिए प्रसिद्ध है।
हालांकि, सुबह और शाम के समय यहाँ का वातावरण विशेष रूप से आकर्षक होता है, जब सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य घाट की सुंदरता को और भी बढ़ा देता है।
कैसे पहुंचे मान मंदिर घाट-How to reach Maan Mandir Ghat
बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से मान मंदिर घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से मान मंदिर घाट की दूरी 3.7 किलोमीटर है।