Panchganga Ghat Varanasi:क्यों कहा जाता है इसे पंच गंगा घाट जानिये रहस्य

पंचगंगा घाट वाराणसी के प्रसिद्ध घाटों में से एक है। यहाँ पर विशेष अवसरों और पर्वो के दौरान धार्मिक स्नान का विशेष महत्व है।

Address: पंचगंगा घाट सोनार पुरा रोड, बंगाली टोला, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।

पंचगंगा घाट इतिहास

पंचगंगा घाट वाराणसी के प्राचीन घाटों में से एक है। वाराणसी के इस घाट को पंचगंगा नाम से इसलिए जाना जाता है क्योंकि इस स्थान पर पांच नदियों का संगम होता है। यहाँ गंगा, यमुना, सरस्वती, धूपपापा  और किराना का संगम होता है। इस कारण से यह घाट वाराणसी में इतना प्रसिद्ध है। इन सभी नदियों में से सिर्फ गंगा की जलधारा दिखाई देती है बाकी सभी नदियाँ विलुप्त रूप से बहती है।

इस सभी के अलावा इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी है। यहाँ पर संत रामानंद जी ने कबीर दास जी को शिक्षा दी थी। इस स्थान पर तुलसी दास जी ने विनय पत्रिका की रचना भी की थी। 

पंचगंगा घाट के निकट मुख्य आकर्षण

पंचगंगा घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान पंचगंगा घाट  के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • नेपाली मंदिर 
  • सिंधिया घाट    
  • बेनी माधव मंदिर
  • आलमगीर मस्जिद
  • बनारस टॉय म्यूजियम   

पंचगंगा घाट घूमने का उत्तम समय-Best Time to Visit Panchganga Ghat

पंचगंगा घाट घूमने के लिए कभी भी आ सकते है। यहाँ सूर्योदय और सूर्यास्त के समय घूमने का आनंद ही अलग होता है। इन सभी के अतिरिक्त हिन्दू पर्वो आदि अवसरों पर पवित्र स्नान के लिए भी यहाँ आ सकते है।

कैसे पहुंचे पंचगंगा घाट

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से पंचगंगा घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से पंचगंगा घाट की दूरी 4 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »