Rajdari Water Fall, Chandauli : राजदारी जल प्रपात चंदौली

राजदारी जल प्रपात एक सुंदर प्राकृतिक झरना है, जो Chakia से लगभग 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह जलप्रपात Chandraprabha River और Karmanasa River क्षेत्र में बना हुआ है और अपनी मनमोहक प्राकृतिक सुंदरता के लिए जाना जाता है।

राजदारी जल प्रपात बेहद आकर्षक पर्यटन स्थल है, इसलिए उत्तर प्रदेश सरकार ने इसे एक पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया है। यहाँ ऊँचाई से गिरती कई जलधाराएँ देखने को मिलती हैं, जो इस जलप्रपात की खूबसूरती में चार चाँद लगा देती हैं।

राजदारी जल प्रपात कहा स्थित है -Rajdari water fall Location

Rajdari Waterfall उत्तर प्रदेश के Varanasi से लगभग 60 किलोमीटर दूर Chandauli जिले में स्थित है, जिसे पूर्वांचल का स्वर्ग भी कहा जाता है। यह जलप्रपात अपनी प्राकृतिक सुंदरता, ऊँचाई से गिरती जलधाराओं और शांत वातावरण के लिए प्रसिद्ध है।

राजदारी जल प्रपात -Rajdari water fall Details

Rajdari Waterfall के आसपास कई प्राकृतिक गुफाएँ भी देखने को मिलती हैं। माना जाता है कि ये गुफाएँ प्राचीन काल की हैं और पर्यटक जलप्रपात के साथसाथ इन गुफाओं की सैर का भी आनंद ले सकते हैं।

राजदारी जल प्रपात जितना खूबसूरत है, उतना ही संवेदनशील स्थान भी माना जाता है। ऊँचाई, फिसलन और तेज़ जलधाराओं के कारण यहाँ सावधानी बरतना जरूरी होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तर प्रदेश सरकार ने यहाँ पर्यटकों की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएँ की हैं, ताकि लोग सुरक्षित तरीके से इस प्राकृतिक स्थल की सुंदरता का आनंद ले सकें।

राजदारी जल प्रपात घूमने का उत्तर समय- Best time to visit Rajdari waterfall

राजदारी जल प्रपात घूमने के लिए आप साल भर में कभी भी जा सकते हैं। हालांकि, बरसात का मौसम यहाँ आने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है।

इस दौरान जलप्रपात में पानी का बहाव बढ़ जाता है, जिससे ऊँचाई से गिरती जलधाराएँ और भी आकर्षक दिखाई देती हैं। बारिश के समय आसपास की हरियाली भी बढ़ जाती है, जो राजदारी जल प्रपात की सुंदरता को कई गुना बढ़ा देती है।

कैसे पहुंचे राजदारी जल प्रपात -How to reach Rajdari waterfall

फ्लाइट द्वारा फ्लाइट द्वारा वाराणसी एयरपोर्ट पर उतर कर वहां से कैब या टैक्सी लेकर आसानी से राजदारी जल प्रपात पहुंच सकते है। वाराणसी एयरपोर्ट से राजदारी एयरपोर्ट की दूरी 87 किलोमीटर।

ट्रैन द्वारा ट्रैन द्वारा मुग़ल सराय रेलवे स्टेशन उतर कर आसानी से राजदारी एयरपोर्ट पहुंच सकते है। मुग़ल सराय रेलवे स्टेशन से राजदारी एयरपोर्ट की दूरी 49 किलोमीटर है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »