×

👋 How Can We Help?

Select a service below

🚕 Cab Booking 🏨 Hotel Booking 🛕 Tour Packages
💬

Bhadaini Ghat Varanasi: अस्सी घाट का पड़ोसी अत्यंत प्रसिद्ध भदैनी घाट

भदैनी घाट वाराणसी के प्राचीन और महत्वपूर्ण घाटों में से एक माना जाता है। यह घाट शहर की जल आपूर्ति व्यवस्था में भी अहम भूमिका निभाता है, क्योंकि यहाँ स्थित जल पंपिंग स्टेशन के माध्यम से पूरे वाराणसी में पानी की आपूर्ति की जाती है।

Address: भदैनी घाट, भदैनी रोड़, वाराणसी, उत्तरप्रदेश में स्थित है।  

भदैनी का घाट इतिहास

भदैनी घाट वाराणसी में जानकी घाट से कुछ ही दूरी पर स्थित है और शहर के भदैनी क्षेत्र में होने के कारण इसे भदैनी घाट के नाम से जाना जाता है। यह स्थान अपने आसपास मौजूद पुरानी इमारतों और पारंपरिक बनारसी वातावरण के लिए जाना जाता है, जहाँ आज भी शहर की देहाती झलक देखने को मिल जाती है।

वर्तमान समय में इस घाट को एक बड़े पम्पिंग स्टेशन के रूप में विकसित किया गया है। अब यह केवल वाराणसी बल्कि आसपास के क्षेत्रों की जल आपूर्ति में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

भदैनी घाट के निकट मुख्य आकर्षण

भदैनी घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान भदैनी घाट के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

  • मणिकर्णिका घाट
  • जानकी घाट
  • सूर्य मंदिर

भदैनी घाट घूमने का उत्तम समय

भदैनी घाट घूमने के लिए वर्ष भर में कभी भी सकते है। इसके अतिरिक्त यहाँ घूमने के लिए सूर्यास्त और सूर्योदय का समय उत्तम है।  

कैसे पहुंचे भदैनी घाट

बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से भदैनी घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से भदैनी घाट की दूरी 5 किलोमीटर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »