Famous Varanasi : Tour & Cab Service
Table of Contents
मुंशी घाट, वाराणसी के प्रमुख घाटों में से एक है और यह नौका विहार तथा मनोरंजन के लिए बेहद लोकप्रिय है। यह घाट बंगाली टोला, वाराणसी, उत्तर प्रदेश में स्थित है।
मुंशी घाट वाराणसी के प्राचीन और ऐतिहासिक घाटों में से एक है। इसका निर्माण वर्ष 1812 में श्रीधर नारायण मुंशी द्वारा कराया गया था, जो नागपुर राज्य के वित्त मंत्री थे। उनके नाम पर ही इस घाट का नाम “मुंशी घाट” पड़ा।
बाद में, वर्ष 1915 में राजा कामेश्वर सिंह गौतम बहादुर ने इस घाट को खरीदकर इसका विस्तार कराया और इसे पक्का बनवाया, जिससे इसकी संरचना और अधिक सुदृढ़ हो गई।
मुंशी घाट के निकट घूमने के लिए अनेक स्थान है। यह सभी स्थान मुंशी घाट के निकट आकर्षण का मुख्य केंद्र है।
मुंशी घाट की यात्रा वर्ष भर में किसी भी समय की जा सकती है। हालांकि, यहाँ घूमने के लिए सूर्योदय और सूर्यास्त का समय सबसे उपयुक्त माना जाता है, क्योंकि इस दौरान वातावरण बेहद शांत और मनमोहक होता है।
बस द्वारा, चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से मुंशी घाट पंहुचा जा सकता है। चौधरी चरण सिंह बस अड्डे से मुंशी घाट की दूरी 4 किलोमीटर है।
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Comment *
Name *
Email *
Website
Save my name, email, and website in this browser for the next time I comment.
👋 Hi, how can we help you?
Hi 👋
How can we help you today?